खेल की खबरें | ओडिशा एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोर्तदा फॉल के शानदार खेल से ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में मंगलवार को यहां ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।

भुवनेश्वर, 22 अक्टूबर मोर्तदा फॉल के शानदार खेल से ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में मंगलवार को यहां ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।

ईस्ट बंगाल की मौजूदा सत्र में यह छह मैचों में छठी हार है।

 ओडिशा के लिए भारतीय मूल के फिजी के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने 22वें और सेनेगल के मोर्तदा फॉल ने 69वें मिनट में गोल किए। फॉल को एक गोल करने और डिफेंस में मजबूत प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

ईस्ट बंगाल के लिए मैच का इकलौता गोल मध्यांतर से ठीक पहले दिमित्रियोस डायमेंटाकोस ने पेनल्टी किक पर किया। यह गोल हालांकि टीम को हार से बाचने के लिए काफी नहीं था।

ईस्ट बंगाल 13 टीमों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

ओडिशा एफसी पांच मैचों में दो जीत, एक ड्रा और दो हार से सात अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट