खेल की खबरें | ओडिशा को राष्ट्रीय रग्बी सेवंस में दोहरा खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा ने महिला राष्ट्रीय रग्बी सेवंस में दबदबा बनाते हुए यहां बालेवाड़ी के श्री शिव छत्रपत्ति खेल परिसर में सीनियर और जूनियर वर्ग के खिताब जीते।

पुणे, 11 जून ओडिशा ने महिला राष्ट्रीय रग्बी सेवंस में दबदबा बनाते हुए यहां बालेवाड़ी के श्री शिव छत्रपत्ति खेल परिसर में सीनियर और जूनियर वर्ग के खिताब जीते।

ओडिशा की सीनियर महिला टीम ने शनिवार को यहां मेजबान महाराष्ट्र को 31-7 से हराबर सीनियर महिला राष्ट्रीय रग्बी सेवंस खिताब जीता।

सेमीफाइनल में ओडिशा ने पश्चिम बंगाल को 26-5 जबकि महाराष्ट्र ने केरल को 14-5 से शिकस्त दी।

ओडिशा ने जूनियर फाइनल में भी मेजबान महाराष्ट्र को बेहद एकतरफा मुकाबले में 52-0 से हराकर जूनियर महिला राष्ट्रीय रग्बी सेवंस खिताब जीता।

ओडिशा ने सेमीफाइनल में बिहार को 22-17 जबकि महाराष्ट्र ने पश्चमित बंगाल को 29-5 से हराया था।

जूनियर और सीनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 से 18 जून तक होगी।

एशियाई खेल सहित महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता चयन ट्रायल होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू