देश की खबरें | ओडिशा: गांव में घुसा छह फुट से अधिक लंबा मगरमच्छ, पकड़कर जंगल में छोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के निकट एक गांव के तालाब से वन कर्मियों ने शनिवार को खारे पानी के 6.3 फुट लंबे मादा मगरमच्छ को जाल से पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 26 जुलाई ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के निकट एक गांव के तालाब से वन कर्मियों ने शनिवार को खारे पानी के 6.3 फुट लंबे मादा मगरमच्छ को जाल से पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने एन्दुलालापुर गांव के तालाब में सरीसृप को देखकर वन विभाग को सूचित किया।

स्थानीय लोगों की मौजूदगी में वन कर्मियों को मगरमच्छ को पकड़ने में तीन घंटे लगे।

अधिकारियों ने बताया कि सरीसृप को बचाए जाने के बाद पशु चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। बाद में स्वस्थ पाए जाने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

एक वन अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ गांव में भटक गया था, लेकिन उसने किसी मनुष्य पर हमला नहीं किया। हो सकता है कि वह पानी का जल स्तर बढ़ने के दौरान तालाब में घुस गया हो।

नवीनतम गणना के अनुसार भितरकनिका में मगरमच्छों की संख्या 1,826 हो गई है। 1974 में यह संख्या लगभग 96 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\