देश की खबरें | ओडिशा कांग्रेस ने महिलाओं पर अत्याचार के मामलों की जांच के लिए समिति गठित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समूचे ओडिशा में हर दिन कम से कम सात महिलाओं के अत्याचार का सामना करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इस तरह की घटनाओं की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया है। पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 27 फरवरी समूचे ओडिशा में हर दिन कम से कम सात महिलाओं के अत्याचार का सामना करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इस तरह की घटनाओं की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया है। पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा में कथित वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के पिछले आठ महीनों के दौरान राज्य में महिलाओं पर अत्याचार के 1,600 मामले सामने आए हैं।

बयान में कहा गया है कि नवनियुक्त ओपीसीसी अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पूर्व मंत्री नागेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।

बयान के अनुसार, टीम में तीन महिला सदस्य भी शामिल हैं और यह विभिन्न जिलों का दौरा करके सभी घटनाओं की जांच करेंगी।

प्रधान के अलावा पूर्व विधायक सुजीत पाढ़ी, विधायक सोफिया फिरदौश और सत्यजीत गमांग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महिला कांग्रेस सचिव सस्मिता बेहरा और पार्टी नेता मानस मलिक और लिपिका माझी इसके सदस्य हैं।

पार्टी के मीडिया समन्वयक दीपक कुमार महापात्रा ने कहा, ‘‘समिति जल्द ही विभिन्न जिलों का दौरा करेगी, ऐसे घटनास्थलों का निरीक्षण करेगी, इन मामलों की जांच करेगी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विस्तृत जानकारी देगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर