देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पिछले महीने अपनी बड़ी बहन गीता मेहता के निधन के कारण सोमवार को अपना 77वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पिछले महीने अपनी बड़ी बहन गीता मेहता के निधन के कारण सोमवार को अपना 77वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, पटनायक ने अपने शुभ-चिंतकों से आग्रह किया है कि वे उनके आधिकारिक आवास 'नवीन निवास' पर आकर शुभकामनाएं न दें।

कार्यालय की तरफ से रविवार को एक बयान में बताया गया, ''मुख्यमंत्री ने बीते माह अपनी बड़ी बहन गीता के निधन के कारण इस वर्ष जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।''

ओडिशा के लगातार पांच बार के मुख्यमंत्री पटनायक ने पिछले वर्ष भी जन्मदिन नहीं मनाया था क्योंकि वह काम से जुड़ी एक बैठक के लिए हैदराबाद चले गए थे।

पटनायक ने इससे पहले लगातार चार वर्ष तक अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया था। उन्होंने वर्ष 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी के चलते जन्मदिन नहीं मनाया था और वर्ष 2018 और 2019 में चक्रवात 'तितली' और 'फानी' के कारण जन्मदिन का जश्न नहीं मनाया था।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2016 में भी उरी हमले के कारण जन्मदिन नहीं मनाया था।

पटनायक का जन्म 16 अक्टूबर 1946 को कटक में हुआ था और वह वर्ष 2000 में ओडिशा के मुख्यमंत्री बने।

सिक्किम के पवन चामलिंग के बाद वह देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले व्यक्ति हैं।

चामलिंग 12 दिसंबर, 1994 से 27 मई, 2019 तक यानी 24 वर्षों से अधिक समय तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट