देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने पत्रकारों को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ की शुभकामनाएं दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 16 नवम्बर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दी और सभी से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

पटनायक ने यह भी कहा कि सजग और स्वतंत्र प्रेस, सूचित समाज और जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े | Bihar Government Formation: मनोज झा ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-सिर्फ 40 सीट के बावजूद उनका ज़मीर कैसे गवारा कर रहा कि वो फिर से शपथ ले रहे हैं.

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सभी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं। सजग और स्वतंत्र प्रेस, सूचित समाज और जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। आएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सच बोलने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने का संकल्प लें।’’

केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख निरंजन पटनायक ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़े | Kapil Sibal Questions Congress Leadership: बिहार में मिली हार के बाद कपिल सिब्बल बोले- कांग्रेस लीडरशिप ने पराजय को ही अपनी नियती मान ली है.

प्रधान ने कहा, ‘‘ आएं हम अपने नागरिकों को सशक्त बनाने और एक बेहतर समाज के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आवाज उठाना जारी रखें।’’

कांग्रेस नेता ने सभी पत्रकारों से ‘‘सच्चाई की मशाल थामे’’ रखने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि भारत में प्रेस परिषद ने 16 नवम्बर 1966 को विधिवत रूप से कार्य करना शुरू किया था और इसलिए ही हर साल आज के दिन ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)