देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री राजनाथ से मिले, पूर्वी सीमा पर राज्य के सामरिक महत्व पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले और देश की पूर्वी सीमा पर राज्य के सामरिक महत्व पर चर्चा की।

भुवनेश्वर, 27 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले और देश की पूर्वी सीमा पर राज्य के सामरिक महत्व पर चर्चा की।

राष्ट्रीय राजधानी की चार दिवसीय यात्रा पर आए माझी ने देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सिंह से प्रतिबद्धता और समर्थन मांगा।

माझी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैंने नयी दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मैंने केंद्रीय मंत्री के साथ देश और राज्य की सुरक्षा तथा विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।’’

माझी ने कहा, ‘‘नयी दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक सार्थक बैठक हुई। रक्षा बुनियादी ढांचे और ओडिशा के रणनीतिक महत्व से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की खातिर उनके समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए आभारी हूं।’’

ओडिशा की तटरेखा लगभग 480 किलोमीटर है और राज्य में कुछ रक्षा प्रतिष्ठान हैं जिनमें बालासोर जिले के चांदीपुर में ‘इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज’ (आईटीआर) और भद्रक में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप शामिल हैं।

गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों स्थानों का उपयोग मिसाइलों के प्रक्षेपण के लिए किया जाता है और इस लिहाज से ओडिशा देश में एक रणनीतिक केंद्र है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अपने उपायों के तहत राज्य सरकार समुद्री मार्ग से घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर भारतीय नौसेना, तटरक्षक और समुद्री पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तटीय क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\