देश की खबरें | ओडिशा में जन्मी अदिति परिडा ने सीडीएस-द्वितीय, 2019 की परीक्षा (महिला) में टॉप किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में जन्मी अदिति परिडा ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) द्वितीय, 2019 की परीक्षा (महिला) में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, सात नवंबर ओडिशा में जन्मी अदिति परिडा ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) द्वितीय, 2019 की परीक्षा (महिला) में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कुल 241 उम्मीदवारों की मेधा सूची जारी की गई है।

यह भी पढ़े | Bihar Exit Polls 2020: बिहार की सत्ता के लिए NDA और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला, नीतीश कुमार पर भारी पड़ेंगे तेजस्वी यादव- चिराग पासवान का ऐसा होगा हाल.

अदिति सीडीएस परीक्षा में टॉप करने वाली ओडिशा की पहली महिला हैं और सैन्य अधिकारी के प्रशिक्षण के लिए चुनी गई हैं।

अदिति ने इस साल की गर्मियों में सिम्बायोसिस कॉलेज, पुणे से जन संचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वह अपने बैच 2017-2020 की टॉपर भी हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में इस साल डेंगू से एक भी व्यक्ति की नहीं गई जान, CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी.

ज्ञान और कला का संयोजन रखने वाली परिदा ओडिसी और भरतनाट्यम की एक अच्छी शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।

भारतीय सेना के एक ब्रिगेडियर की बेटी, अदिति को भी 2016 में सेना स्कूलों के बीच राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता की चैंपियन होने का श्रेय दिया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि वह एक बहुत अच्छी वॉलीबॉल खिलाड़ी है, और अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\