देश की खबरें | ओडिशा: बीजद ने अपर्याप्त उर्वरक आपूर्ति के विरोध में केंद्र के खिलाफ धरना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) के कई विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा को उर्वरकों की ‘‘अपर्याप्त आपूर्ति’’ किए जाने के विरोध में यहां राजभवन के पास प्रदर्शन किया। भाजपा ने उर्वरकों की अपर्याप्त आपूर्ति के आरोपों को खारिज किया है।

भुवनेश्वर, एक सितंबर बीजू जनता दल (बीजद) के कई विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा को उर्वरकों की ‘‘अपर्याप्त आपूर्ति’’ किए जाने के विरोध में यहां राजभवन के पास प्रदर्शन किया। भाजपा ने उर्वरकों की अपर्याप्त आपूर्ति के आरोपों को खारिज किया है।

राज्य में सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मौजूदा खरीफ सीजन के लिए पहले से तैयार योजना के अनुसार उर्वरकों, विशेष रूप से यूरिया की आपूर्ति नहीं की।

बीजद उपाध्यक्ष देवीप्रसाद मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार किसानों के संकट के लिए जिम्मेदार है। हालांकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार को खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की कमी के बारे में पहले से सूचित किया था, लेकिन उसने इस समस्या का समाधान नहीं किया।’’

बीजद नेता संजय दासवर्मा ने कहा कि राज्य में 61.96 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ की फसल बोई गई है, ऐसे में किसान उर्वरक, खासकर यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं।

सत्तारूढ़ दल के नेताओं की एक टीम ने ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल को एक ज्ञापन भी सौंपा। बीजद ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी भाजपा और कांग्रेस द्वारा किसानों का मुद्दा उठाए जाने का फैसला करने के एक दिन बाद प्रदर्शन किया।

बीजद नेता सुलता देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 2018 में 36 महीने के भीतर तालचेर में एक उर्वरक संयंत्र के लिए काम पूरा किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

हालांकि भाजपा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और दावा किया है कि राज्य में सत्तारूढ़ दल ने बाजार में ‘‘उर्वरकों की कृत्रिम कमी’’ पैदा की है। भगवा पार्टी ने बीजद नेताओं पर व्यापारियों को खाद देने और उसकी कालाबाजारी करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\