देश की खबरें | ओडिशा: बीजद ने अब तक जिला परिषद की 268 सीट पर जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पंचायत चुनाव की जारी मतणना में अब तक जिला परिषद की 300 सीट के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं जिनमें से सत्तारूढ़ बीजद ने 268 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, सात फरवरी ओडिशा में पंचायत चुनाव की जारी मतणना में अब तक जिला परिषद की 300 सीट के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं जिनमें से सत्तारूढ़ बीजद ने 268 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस के खाते में महज 14-14 सीट आई हैं जबकि निर्दलीय प्रत्याशी दो सीट पर विजयी रहे हैं। शनिवार को मतगणना शुरू हुई थी जो सोमवार तक चलेगी।

रविवार को 305 सीट के लिए मतगणना हो रही है जबकि बाकी 231 सीट के लिए मतों की गिनती सोमवार को होगी। राज्य में कुल 851 जिला परिषद सीट के लिए चुनाव हुए थे और एक सीट पर बिना किसी मुकाबले के प्रत्याशी विजयी हो गया था।

फिलहाल बीजू जनता दल (बीजद) 379 में 329 सीट जीत चुका है या आगे चल रहा है, भाजपा 19 सीट के साथ दूसरे और कांग्रेस 17 सीट के साथ तीसरे नंबर पर है।

बीजद ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसके प्रभाव वाले क्षेत्रों-कालाहांडी, बोलांगीर, संबलपुर, सुंदरगढ़, मयूरभंज और मल्कानगिरि में शिकस्त दी है। भाजपा ने 2017 के पंचायत चुनाव में 35 फीसद सीट जीती थीं।

इस बार पांच चरणों में 16, 18, 20, 22 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव हुए थे तथा 78.6 फीसद मतदाताओं ने वोट डाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड