देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा: पोलावरम बांध परियोजना पर हंगामा, सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में विवादास्पद पोलावरम बांध परियोजना को लेकर विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) विधायकों के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई।

भुवनेश्वर, 13 मार्च पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में विवादास्पद पोलावरम बांध परियोजना को लेकर विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) विधायकों के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, बीजद सदस्य आसन के समक्ष आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पोलावरम मुद्दे पर चर्चा कराने का उनका नोटिस विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने अस्वीकार कर दिया था।

विपक्षी सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारे लगाए और सत्तारूढ़ पार्टी पर आंध्र प्रदेश में अपने राजनीतिक लाभ के लिए ओडिशा के हितों की बलि देने का आरोप लगाया।

सदन में शोर-शराबे को देखते हुए अध्यक्ष ने पहले कार्यवाही लगभग एक घंटे के लिए सुबह 11.30 बजे तक तथा बाद में दोपहर 12.15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

जब बीजद के सदस्य सदन में आसान के सामने आकर हंगामा कर रहे थे, तो विधानसभा में पार्टी के उपनेता प्रसन्न आचार्य ने दावा किया कि पोलावरम परियोजना के पूरा होने के बाद ओडिशा गंभीर रूप से प्रभावित होगा।

आचार्य ने कहा, “आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा पोलावरम परियोजना का एकतरफा और जबरदस्ती निर्माण ओडिशा के लिए असहनीय हो गया है। इसलिए हम इस मामले पर चर्चा की मांग करते हैं।"

भाजपा सदस्य इराशीष आचार्य ने पोलावरम मुद्दे पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नोटिस खारिज किए जाने को उचित ठहराया। उन्होंने कहा, "ओडिशा विधानसभा के कामकाज के नियम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि अदालत में विचाराधीन मामले पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती।"

विपक्षी कांग्रेस के विधायक अपने वरिष्ठ सदस्य ताराप्रसाद बहिनीपति के निलंबन के विरोध में विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के सदस्यों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी पहनी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट