देश की खबरें | ओडिशा : अरुण कुमार सारंगी ने ओपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण कुमार सारंगी ने मंगलवार को कटक में ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

भुवनेश्वर, आठ अक्टूबर ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण कुमार सारंगी ने मंगलवार को कटक में ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

सारंगी ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की पेशकश करने के एक दिन बाद यह नयी भूमिका संभाली है। इससे पहले वे बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

सारंगी को सितंबर में राज्य सरकार द्वारा ओपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी सारंगी ने संवाददाताओं से कहा, "मेरी प्राथमिकता विभिन्न सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए परीक्षाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखना होगी। मुझे वर्दी की बहुत याद आएगी।"

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वह आठ अक्टूबर, 2024 से छह साल तक या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, ओपीएससी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

कार्यभार संभालने के बाद सारंगी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे ऐसे व्यक्तियों से सतर्क रहें जो पैसे के बदले सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करते हैं।

ओपीएससी की 75 वर्षों की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डालते हुए सारंगी ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रशिक्षण पहल को बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज