देश की खबरें | ओडिशा: शराबी ने सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक शराबी ने कथित तौर पर सात साल की बच्ची का बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ढेंकनाल, 21 अप्रैल ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक शराबी ने कथित तौर पर सात साल की बच्ची का बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब बच्ची मोतांगा पुलिस थाना क्षेत्र में अपने गांव के पास स्थित बगीचे से ताड़ के फल इकट्ठा कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को अकेला पाकर नशे में धुत 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। उसने बेहोश लड़की को बगीचे में छोड़ दिया और उसे ताड़ के पत्तों से ढक दिया।

बच्ची के भाई ने उसे खून से लथपथ पाया, जिसके बाद उसे पास के हिंडोल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे अंगुल के जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति किसी दूसरी जगह का रहने वाला है और वह लड़की के गांव में अपने रिश्तेदार से मिलने आया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया, “आरोपी शराबी है और उसका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड