देश की खबरें | ओडिशा: मंत्री से 25 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार में मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा को ढेंकनाल जिले में जमीन दिलाने का वादा कर 25 लाख रुपये की कथित तौर पर ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 29 जुलाई ओडिशा सरकार में मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा को ढेंकनाल जिले में जमीन दिलाने का वादा कर 25 लाख रुपये की कथित तौर पर ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री ने 26 जुलाई को ढेंकनाल टाउन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई।

ढेंकनाल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवत साहू ने बताया, “हमने ढेंकनाल जिले के बानासिंह निवासी निरंजन सत्पथी को मंत्री से 25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया।”

पुलिस के अनुसार, पात्रा ने 2021 में बानासिंह इलाके में एक प्लॉट खरीदने के लिए आरोपी को अग्रिम राशि के रूप में 25 लाख रुपये दिए थे।

अधिकारी ने हालांकि शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी ने मंत्री को प्लॉट नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में सत्पथी ने पात्रा को दो चेक जारी किए लेकिन वे ‘बाउंस’ हो गए। अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने मंत्री को एक लिखित बयान भी दिया था, जिसमें पैसे वापस करने का वादा किया गया था। हालांकि, उसने अपना वादा पूरा नहीं किया।”

पात्रा ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा था कि उन्होंने चार साल पहले एक कंपनी में निदेशक के रूप में कार्यरत रहते हुए एक प्लॉट खरीदने के लिए अग्रिम राशि का भुगतान किया था।

उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने ‘न तो प्लॉट दिया और न ही पैसे वापस किए।

पात्रा ने कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज