देश की खबरें | ओडिशा: काम से घर लौट रही महिला को अगवा कर सामूहिक बलात्कार, चाकू से हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर में एक महिला को काम से घर लौटते समय ऑटो-रिक्शा के चालक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया एवं चाकू से वार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जाजपुर (ओडिशा), 27 अप्रैल ओडिशा के जाजपुर में एक महिला को काम से घर लौटते समय ऑटो-रिक्शा के चालक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया एवं चाकू से वार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल की रात हुई, लेकिन इसका खुलासा रविवार को तब हुआ जब महिला ने अपनी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि काम से लौटते समय उसने एक ऑटो-रिक्शा लिया, लेकिन उसे घर पहुंचाने के बजाय चालक शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान स्थान पर ले गया।

पुलिस शिकायत के अनुसार, जब वह वाहन में बैठी तो उसमें चालक के अलावा दो व्यक्ति थे तथा एकांत स्थान पर नशे में धुत तीन अन्य व्यक्ति उनका इंतजार कर रहे थे।

आरोप है कि आरोपियों ने महिला के हाथ को उसके दुपट्टे से बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने महिला पर चाकू से वार किया और उसे वहीं मरने के लिए छोड़कर भाग गए।

वह किसी तरह एक राहगीर की मदद लेने में कामयाब रही जिसने उसके परिवार को इसकी सूचना दी। उसे गंभीर हालत में जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि उसने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाजपुर टाउन थाने के प्रभारी निरीक्षक शरत चंद्र पात्रा ने कहा, "हम अपराध में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में लगे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\