ताजा खबरें | ओडिशा: छह लोकसभा, 42 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 71 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ओडिशा की छह लोकसभा सीट और 42 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 71 प्रतिशत मतदान हुआ।

भुवनेश्वर, 26 मई ओडिशा की छह लोकसभा सीट और 42 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 71 प्रतिशत मतदान हुआ।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को संबलपुर, ढेंकनाल, क्योंझर, कटक, भुवनेश्वर और पुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और 42 विधानसभा क्षेत्रों के 10,581 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। कुल 94,48,553 मतदाताओं में से 70.99 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

संबलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 76.63 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पुरी में 73.81 प्रतिशत, ढेंकनाल में 73.69 प्रतिशत, क्योंझर में 73.30 प्रतिशत, कटक में 67.36 प्रतिशत और भुवनेश्वर में 62 प्रतिशत मतदान हुआ।

वर्ष 2019 के चुनाव में इन छह सीटों पर 71.36 फीसदी मतदान हुआ था।

विधानसभा क्षेत्रों में अथमलिक में सबसे अधिक 85.42 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद छेंदीपाड़ा में 83.27 प्रतिशत, पल्लाहारा में 82.14 प्रतिशत और कुचिंदा में 81.38 प्रतिशत, भुवनेश्वर-उत्तर में 51 प्रतिशत, भुवनेश्वर-मध्य में 51.19 प्रतिशत और बाराबती-कटक में 55.17 प्रतिशत (सबसे कम) हुआ।

झड़पों की कुछ छिटपुट घटनाओं, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में खराबी और मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायतों को छोड़कर मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\