देश की खबरें | सात अक्टूबर : मदर टेरेसा को ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की इजाजत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रहे हैं।

सात अक्टूबर, 2001 को ही अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की अमेरिकी और ब्रिटिश सेनाओं ने गहन बमबारी अभियान के साथ तालिबान-नियंत्रित अफगानिस्तान पर हमले शुरू किए। फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित अन्य देशों ने तथा तालिबान विरोधी उत्तरी गठबंधन के विद्रोहियों ने भी इसमें अमेरिका की मदद की थी।

देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसूफ शाह चक के आत्मसमर्पण करने के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1919 : महात्मा गांधी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1950: मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1952 - चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी। 1959 - सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।

1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

2023 : हमास के चरमपंथियों ने एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान सुबह एक अभूतपूर्व अप्रत्याशित हमले में गाजा पट्टी के निकट इजराइली शहरों पर हजारों रॉकेट दागे और वहां दर्जनों लड़ाके भेजे, जिसमें कम से कम 200 लोगों की मौत हुई और 1,100 लोग घायल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी