देश की खबरें | शामली में महिला के अपहरण के बाद अश्लील वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शामली जिले में कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया और बाद में उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 दिसंबर शामली जिले में कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया और बाद में उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कैराना के थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने कहा कि महिला का उसके ही गांव के हारून (50) ने 16 नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कथित तौर पर अपहरण कर लिया था और बाद में उसका वीडियो वायरल हो गया था।

उन्होंने बताया कि कई दिन तक अपनी बेटी की तलाश करने के बाद पीड़ित परिवार 10 दिसंबर को हारून के घर गया, जो लापता था। जब उन्होंने हारून के बारे में पूछा तो उनसे मारपीट की गयी जिसके बाद महिला के परिवार ने मुख्य आरोपी हारून सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हारून के भाई अब्बास, असगर, मंसूर, जुबैर और जुनैद पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला के पिता द्वारा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी 21 वर्षीय बेटी का हारून ने 16 नवंबर को अपहरण कर लिया था और बाद में उसका एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट