देश की खबरें | ओडिशा में ओबीसी सर्वेक्षण शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित बहुप्रतीक्षित सर्वेक्षण सोमवार को शुरू हो गया।

भुवनेश्वर, एक मई ओडिशा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित बहुप्रतीक्षित सर्वेक्षण सोमवार को शुरू हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से किया जा रहा यह सर्वेक्षण 27 मई तक जारी रहेगा।

सर्वेक्षण राज्य के सभी 314 ब्लॉक और 114 शहरी स्थानीय निकायों में किया जा रहा है।

ओडिशा ओबीसी सर्वेक्षण करने वाला बिहार के बाद दूसरा राज्य है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण में पिछड़ेपन के विभिन्न संकेतक शामिल किए गए हैं जिसमें ओडिशा में पिछड़ेपन की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का भी पता लगाया जाएगा।

आयोग ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न पीडीएस प्रतिष्ठानों में भी केंद्र खोले हैं जहां समुदाय के लोग अपना विवरण जमा कर सकते हैं और सर्वेक्षण संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा सूचीबद्ध 208 ओबीसी समुदायों की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा कि राज्य में संबंधित समुदायों के सभी व्यक्तियों का सर्वेक्षण हुआ है या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड