विदेश की खबरें | ओबामा ने नस्लीय पूर्वाग्रह को खत्म न कर पाने को लेकर अफसोस जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओबामा से बुधवार रात जारी "पॉड सेव अमेरिका" के एक एपिसोड में पूछा गया कि वह उन लोगों, विशेषकर युवाओं और अल्पसंख्यकों से क्या कहेंगे जिन्होंने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में वोट देने के संबंध में अभी फैसला नहीं किया है। इस पर ओबामा ने जवाब दिया, "उनमें से कुछ को नस्लीय पूर्वाग्रह को खत्म करने के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलने में मेरी विफलता को लेकर निराशा हो सकती है।’’

ओबामा से बुधवार रात जारी "पॉड सेव अमेरिका" के एक एपिसोड में पूछा गया कि वह उन लोगों, विशेषकर युवाओं और अल्पसंख्यकों से क्या कहेंगे जिन्होंने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में वोट देने के संबंध में अभी फैसला नहीं किया है। इस पर ओबामा ने जवाब दिया, "उनमें से कुछ को नस्लीय पूर्वाग्रह को खत्म करने के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलने में मेरी विफलता को लेकर निराशा हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका कारण यह है कि 90 प्रतिशत आपराधिक सजाएं आम तौर पर संघीय स्तर के बजाय राज्यों के स्तर पर हो रही है।"

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Updates Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले 3.84 करोड़ से अधिक, अब तक 2.16 लाख से अधिक संक्रमित मरीजों की हुई मौत.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने अपनी सरकार के पहले 100 दिनों के दौरान आपराधिक न्याय प्रणाली में संस्थागत नस्लवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।

ओबामा उस काम को नहीं कर सकें लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार देश की सबसे जटिल समस्याओं में से कुछ को "रातों रात" हल नहीं कर सकती।

यह भी पढ़े | Nepal and Pakistan Re-Elected in the UNHRC: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से चुना गया पाकिस्तान और नेपाल, चीन के प्रदर्शन में गिरावट.

हालांकि, ओबामा ने कहा कि मतदान न करने का कोई कारण नहीं है, मतदान जरूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इस विचार से आप अपनी शक्ति से वंचित रह जाएंगे क्योंकि आप 30, 40, 50 प्रतिशत मतदान से इस लक्ष्य को 100 प्रतिशत प्राप्त नहीं कर सकते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\