देश की खबरें | उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 93,277 हुई, 559 दिनों में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,992 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 3,46,682,736 हो गई है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 93,277 हो गई है, जो 559 दिनों में सबसे कम है।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,992 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 3,46,682,736 हो गई है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 93,277 हो गई है, जो 559 दिनों में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 393 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,128 हो गई। देश में लगातार 44 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 93,277 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह संख्या पिछले 559 दिन में सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 1,666 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 68 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 27 दिन से एक प्रतिशत से कम है।

देश में अभी तक कुल 3,41,14,331 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 131.99 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 393 लोगों की संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है, उनमें केरल के 340 और महाराष्ट्र के 12 लोग थे।

केरल सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में मौत के 340 मामलों में से 31 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए। वहीं, मौत के 309 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,75,128 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,223, केरल में 42,579, कर्नाटक में 38,255, तमिलनाडु में 36,586, दिल्ली में 25,100, उत्तर प्रदेश में 22,913 और पश्चिम बंगाल में 19,584 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट