विदेश में नौकरी की तलाश करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी: रिपोर्ट

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के बावजूद विदेश में नौकरी की तलाश करने वाले भारतीयों की संख्या में निरंतर इजाफा हुआ है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय जिन देशों में नौकरी करना चाहते हैं उस सूची में शीर्ष पर अमेरिका और उसके बाद कनाडा, पश्चिम एशिया और ब्रिटेन आते हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के बावजूद विदेश में नौकरी की तलाश करने वाले भारतीयों की संख्या में निरंतर इजाफा हुआ है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय जिन देशों में नौकरी करना चाहते हैं उस सूची में शीर्ष पर अमेरिका और उसके बाद कनाडा, पश्चिम एशिया और ब्रिटेन आते हैं. रोजगार की तलाश के लिए मंच उपलब्ध करवाने वाली वैश्विक जॉब वेबसाइट ‘इंडीड’ की रिपोर्ट में कहा गया कि अन्य देशों में नौकरी की तलाशने की गतिविधियां नवंबर, 2019 से अप्रैल, 2020 के बीच सर्वाधिक रही। इसमें 72 फीसदी की वृद्धि देखी गई.  हालांकि, दुनियाभर में कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद इसमें कमी आई थी क्योंकि कई देशों ने अपने यहां यात्रा पाबंदियां लगा दी थीं.

रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से जैसे ही दुनिया उबरी, विदेश में नौकरी के अवसर तलाशने की गतिविधियां बढ़ गईं और ये अब भी निरंतर जारी हैं. इंडीड इंडिया के प्रमुख (बिक्री) शशि कुमार ने कहा, ‘‘महामारी की तीसरी लहर के बीच भी भारतीय दुनिया के विभिन्न हिस्सों में काम करने के इच्छुक हैं, खासकर प्रौद्योगिकी से जुड़ी भूमिकाओं में। भारतीय प्रतिभाओं की ओर दुनिया का ध्यान जा रहा है जो इस बात का सबूत है कि वैश्विक संगठनों में हमारे यहां की प्रतिभा को पहचान मिल रही है. यह भी पढ़े: Bihar Assembly Election 2020: निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए बीजेपी का जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, 19 लाख नौकरी और कोरोना का मुफ्त टीका का किया वादा

वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, रोजगार के इच्छुक भारतीयों ने अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और पश्चिम एशिया में काम करने के प्रति विशेष रुझान दिखाया है. रिपोर्ट में बताया गया कि 40 प्रतिशत से अधिक भारतीयों ने अमेरिका में नौकरी की तलाश की और 2019-21 में यह रोजगार की तलाश करने वालों के बीच सबसे लोकप्रिय स्थल रहा. इसके बाद 16 फीसदी के साथ कनाडा का स्थान है। यह आव्रजन संबंधी सरल नीतियों के कारण लोकप्रिय है.

इस वैश्विक सूची में इनमें बाद संयुक्त अरब अमीरात (14 फीसदी), ब्रिटेन (14 फीसदी), कतर (तीन फीसदी) और सिंगापुर (तीन फीसदी) आते हैं. यह रिपोर्ट नवंबर, 2019 से अक्टूबर, 2021 तक इंडीड मंच पर नौकरी की तलाश करने संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट