देश की खबरें | भारत में कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या 15 करोड़ के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या 15 करोड़ के पार हो गई है तथा एक करोड़ नमूनों की जांच केवल 10 दिन के भीतर की गई है। इसने रेखांकित किया कि लगातार की जा रही व्यापक और सतत जांच का परिणाम संक्रमण दर में कमी आने के रूप में निकला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या 15 करोड़ के पार हो गई है तथा एक करोड़ नमूनों की जांच केवल 10 दिन के भीतर की गई है। इसने रेखांकित किया कि लगातार की जा रही व्यापक और सतत जांच का परिणाम संक्रमण दर में कमी आने के रूप में निकला है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में लगातार 11 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के 40,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़े | Attack on BJP Chief JP Nadda Convoy: पश्चिम बंगाल में हुए हमले पर बोले जेपी नड्डा- बुलेट प्रूफ गाड़ी की वजह से हूं सुरक्षित.

इसने कहा कि एक दिन में 9,22,959 नमूनों की जांच के साथ देश में महामारी से संबंधित जांच की संख्या 15,07,59,726 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘विगत एक करोड़ नमूनों की जांच महज 10 दिन के भीतर की गई। लगातार की जा रही व्यापक और सतत जांच का परिणाम संक्रमण दर में कमी आने के रूप में निकला है।’’

यह भी पढ़े | Central Vista Project: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने किया नये संसद भवन का शिलान्यास, देखें विडियो.

भारत में विगत 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 31,521 नए मामले सामने आए हैं और इस अवधि में 37,725 लोगों ने महामारी को मात दी है जिससे उपचाराधीन मामलों की संख्या में और कमी आई है।

देश में वर्तमान में कोविड-19 संबंधी उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,72,293 है जो कुल मामलों का केवल 3.81 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक 92,53,306 लोग महामारी को शिकस्त देकर ठीक हो चुके हैं।

देश में अब तक 97,67,371 लोग महामारी की चपेट में आए हैं तथा 412 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,41,772 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि ठीक होने के नए मामलों में 74.65 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5,051 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, दिल्ली में 4,177 तथा केरल में 4,647 लोग ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले पांच दिन से मृतकों की संख्या 500 से कम रही है।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 412 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 75, दिल्ली में 50, पश्चिम बंगाल में 47, केरल में 35, हरियाणा में 26 और कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश में 20-20 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 47,902, कर्नाटक में 11,900, तमिलनाडु में 11,836, दिल्ली में 9,813, पश्चिम बंगाल में 8,867, उत्तर प्रदेश में 7,987, आंध्र प्रदेश में 7,045 और पंजाब में 4,980 मरीजों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\