यूपी में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या हुई 1873

बुलेटिन में कहा गया कि इनमें से 327 मरीज पूर्णतया उपचारित होकर घर जा चुके हैं जबकि 30 लोगों की मौत हो गयी है । प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1516 है ।

जमात

प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या रविवार को 1873 हो गयी ।

बुलेटिन में कहा गया कि इनमें से 327 मरीज पूर्णतया उपचारित होकर घर जा चुके हैं जबकि 30 लोगों की मौत हो गयी है । प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1516 है ।

बुलेटिन के मुताबिक कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 372 मामले आगरा से हैं । आगरा में 49 लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं जबकि दस लोगों की मौत हो गयी है । लखनउ में कुल 194 मामले सामने आये हैं और 30 लोग उपचारित हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है ।बुलेटिन में बताया गया कि कानपुर में अब तक कोरोना संक्रमण के 170 मामले सामने आये हैं और सात लोग उपचारित हो चुके जबकि तीन लोगों की मौत हो गयी है । इसी तरह गौतम बुद्ध नगर में 117 मामले सामने आये हैं और 71 लोग उपचारित हो चुके हैं । सहारनपुर में 181 मामले हैं और दस लोग पूरी तरह उपचारित होकर जा चुके हैं । मुरादाबाद में 101 मामले हैं और यहां एक व्यक्ति उपचारित हो चुका है जबकि छह लोगों की मौत हो गयी है ।

बुलेटिन के अनुसार मेरठ में संक्रमण के 89 मामले सामने आये हैं और 36 लोग उपचारित हो चुके हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो गयी है । वाराणसी में 37 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आये हैं । शामली में 27, बागपत में 15, बुलंदशहर में 38, फिरोजाबाद में 83, रायबरेली में 43, अमरोहा और हापुड में 25—25, संत कबीरनगर में 21, बिजनौर में 29, सीतापुर और रामपुर में 20—20, बस्ती में 23 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आये हैं ।

इससे पहले प्रमुख सचिव :चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: अमित मोहन प्रसाद ने कहा, ''इस संक्रमण से घबराने की नहीं बल्कि बचाव करने की जरूरत है । सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन करना है । एक मीटर से अधिक दूरी बनाकर रखेंगे तो संक्रमण की संभावना बहुत कम रहती है ।''

प्रसाद ने कहा, ''चेहरे को मास्क, गमछे, दुपटटे या रूमाल से ढांकें । हाथ को साबुन और पानी से कम से कम 30 सेकेण्ड तक धोयें । प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए योग करें । नीम का सेवन करें । तुलसी और अदरख का काढा पियें । अजवाइन लें और गर्म पानी पीते रहें ।''

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में 79.15 प्रतिशत पुरूष और 20.85 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 7.62 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट