विदेश की खबरें | परमाणु संपन्न देश अपनी तरफ से पहले इनका इस्तेमाल न करने के वादे पर कायम रहें : गुतारेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गुतारेस ने हिरोशिमा की यात्रा करने के दो दिन बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘परमाणु संपन्न देशों से इनका पहले इस्तेमाल न करने तथा गैर परमाणु संपन्न देशों को न धमकाने के सिद्धांत पर प्रतिबद्ध रहने को कहने का यही वक्त है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गुतारेस ने हिरोशिमा की यात्रा करने के दो दिन बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘परमाणु संपन्न देशों से इनका पहले इस्तेमाल न करने तथा गैर परमाणु संपन्न देशों को न धमकाने के सिद्धांत पर प्रतिबद्ध रहने को कहने का यही वक्त है।’’

गुतारेस हिरोशिमा पर छह अगस्त 1945 को हुए परमाणु हमले में मारे गए लोगों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोई भी यह विचार स्वीकार नहीं कर सकता कि नया परमाणु युद्ध होगा। यह धरती का विनाश होगा। यह बात साफ है कि अगर कोई भी खुद पहले इनका इस्तेमाल नहीं करता है तो कोई परमाणु युद्ध नहीं होगा।’’

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर फरवरी में किए गए आक्रमण के बाद से परमाणु हमले की धमकियां दी हैं, जिसके बाद तीसरे परमाणु युद्ध की आशंका बढ़ गयी है।

मॉस्को ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के झापोरिज्जिया शहर पर बम गिराए, जहां यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है।

इसके बारे में पूछे जाने पर गुतारेस ने कहा, ‘‘किसी भी परमाणु संयंत्र पर हमला आत्मघाती बात है।’’

उन्होंने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण की दशकों की कोशिशों के बाद दुनिया अब ‘‘पीछे की ओर चल रही है।’’ उन्होंने कहा कि दुनिया के पास पहले ही 13,000 परमाणु बम हैं और परमाणु शस्त्रागार के आधुनिकीकरण पर भारी निवेश किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से निपटने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए मंगोलिया तथा दक्षिण कोरिया जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू