जरुरी जानकारी | एनटीपीसी का बिजली उत्पादन 2022-23 में 400 अरब यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी का बिजली उत्पादन वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत बढ़कर अबतक के उच्च स्तर 400 अरब यूनिट रहा।

नयी दिल्ली, 31 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी का बिजली उत्पादन वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत बढ़कर अबतक के उच्च स्तर 400 अरब यूनिट रहा।

एनटीपीसी ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में 400 अरब यूनिट का अब तक का सबसे अधिक बिजली उत्पादन किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 10.80 प्रतिशत अधिक है।’’

साथ ही एनटीपीसी के निजी उपयोग वाले खदानों से कोयले का उत्पादन 2.32 करोड़ टन रहा। यह पिछले इसी वर्ष के उत्पादन से 65 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने अपनी कोयला खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

एनटीपीसी ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लक्ष्यों में मदद के लिए 2032 तक अपनी कुल स्थापित क्षमता में आधा हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा के जरिये पूरा करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में हरित ऊर्जा क्षेत्र में 24.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

एनटीपीसी समूह की स्थापित क्षमता 71,594 मेगावॉट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज