जरुरी जानकारी | एनटीपीसी समूह ने चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज 400 अरब यूनिट बिजली उत्पादन हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में एक मार्च, 2025 को 400 अरब यूनिट का अपना अब तक का सबसे तेज उत्पादन हासिल कर लिया है।

नयी दिल्ली, एक मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में एक मार्च, 2025 को 400 अरब यूनिट का अपना अब तक का सबसे तेज उत्पादन हासिल कर लिया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह उपलब्धि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 12 दिन पहले यानी महज 335 दिनों में हासिल की गई।

पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में कंपनी ने 13 मार्च, 2024 को 400 अरब यूनिट उत्पादन स्तर को पार कर लिया था।

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उपयोगिता कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड देश की बिजली जरूरतों का एक-चौथाई हिस्सा पूरा करती है। इसकी स्थापित क्षमता 77 गीगावाट से अधिक है। इसमें 29.5 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 9.6 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है।

कंपनी वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिजली उत्पादन के साथ-साथ एनटीपीसी ने ई-परिवहन, बैटरी भंडारण, पंप हाइड्रो भंडारण, अपशिष्ट से ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन समाधान सहित विभिन्न नए व्यावसायिक क्षेत्रों में कदम रखा है।

एनटीपीसी ने केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली वितरण की बोली में भी भाग लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट