जरुरी जानकारी | एनटीपीसी समूह ने 100 अरब यूनिट बिजली उत्पादन हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी समूह कंपनियों का संयुक्त रूप से बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के मुकाबले तेजी से 100 अरब यूनिट पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी समूह कंपनियों का संयुक्त रूप से बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के मुकाबले तेजी से 100 अरब यूनिट पहुंच गया है।

कंपनी के अनुसार यह प्रदर्शन में सुधार और इस साल बिजली की मांग में वृद्धि को बताता है।

एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि समूह का बिजली उत्पादन पिछले साल सात अगस्त, 2020 को 100 अरब यूनिट पहुंचा था।

एनटीपीसी समूह कंपनियों का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 85.8 अरब यूनिट रहा जो पिछले साल 2019-20 की इसी तिमाही के 67.9 अरब यूनिट के मुकाबले 26.3 प्रतिशत अधिक है।

एनटीपीसी का उत्पादन आलोच्य अवधि में 19.1 प्रतिशत बढ़कर 71.7 अरब यूनिट रहा, जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 60.2 अरब यूनिट था।

कंपनी ने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के आंकड़े के अनुसार छत्तीसगढ़ में 2,600 मेगावाट क्षमता का एनटीपीसी कोरबा संयंत्र अप्रैल- जून 2021 के बीच 97.61 प्रतिशत क्षमता उपयोग (प्लांट लोड फैक्टर) के साथ देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तापीय बिजली संयंत्र के रूप में उभरा है।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 200 मेगावाट की सिंगरौली इकाई ने 102.08 प्रतिशत पीएलएफ हासिल किया है, जो अप्रैल- जून तिमाही देश में सबसे अधिक है।

एनटीपीसी समूह के कुल 71 संयंत्र हैं जिसकी कुल स्थापित क्षमता 66,085 मेगावाट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट