जरुरी जानकारी | अगले साल मार्च तक रणनीतिक निवेशक मिल सकता है एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. को मार्च, 2023 तक रणनीतिक निवेशक मिल सकता है। इससे कंपनी को देश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. को मार्च, 2023 तक रणनीतिक निवेशक मिल सकता है। इससे कंपनी को देश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘एनटीपीसी अपनी अनुषंगी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के लिए रणनीतिक निवेशक को जोड़ने की प्रक्रिया में है। कंपनी इस लेनदेन के जरिये 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह लेनदेन मार्च, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।’’

सूत्र ने बताया कि कुछ पेंशन कोषों, इक्विटी निवेशकों तथा बड़ी कंपनियों ने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में निवेश करने की इच्छा जताई है। ऐसे में अनुषंगी इकाई के लिए रणनीतिक निवेशक लाने की प्रकिया चालू वित्त वर्ष में ही पूरी की जाएगी।

एनटीपीसी की योजना 2032 तक 60 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने की है। यह उसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता का 45 प्रतिशत होगा। इसके लिए कंपनी को अगले एक दशक में 2.5 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

फिलहाल एनटीपीसी की कुल स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2,332 मेगावॉट है। कंपनी की कुल स्थापित बिजली क्षमता (संयुक्त उद्यमों और अनुषंगियों सहित) 70,254 मेगावॉट है। एनटीपीसी देश की कुल बिजली जरूरत का 25 प्रतिशत आपूर्ति करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\