एनएसजी का मेडिकल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

आतंकवाद रोधी विशेष अभियान में तैनात किये जाने वाले एनएसजी में कोविड-19 संक्रमण का यह पहला मामला है।

जमात

नयी दिल्ली, 10 मई आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक मेडिकल कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

आतंकवाद रोधी विशेष अभियान में तैनात किये जाने वाले एनएसजी में कोविड-19 संक्रमण का यह पहला मामला है।

अधिकारियों ने कहा कि 33 वर्षीय यह व्यक्ति ‘गुड़गांव के मानेसर में इसकी छावनी में एनएसजी अस्पताल में पदस्थ था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी बीमारी के चलते शहर के एक अस्पताल में भर्ती एक रोगी की देखभाल के लिये उसे तीमारदार (अटेंडेंट) की ड्यूटी पर भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि लौटने पर कर्मी को दो हफ्ते के पृथक-वास में भेज दिया गया और इस दौरान उसमें बुखार जैसे कोविड-19 के लक्षण देखने को मिले।

उन्होंने कहा कि इस कर्मी की हालत स्थिर है और उसे कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं।

अधिकारी ने कहा कि यह कर्मी अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के ग्रेटर नोएडा स्थित रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटनाक्रम का बल की तैयारियों पर और हमारे किसी दस्ते की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\