विदेश की खबरें | एनएसएफ निदेशक पंचनाथन, कई अन्य भारतीय-अमेरिकी ‘नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग’ में चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में ‘नेशनल साइंस फाउंडेशन’ के निदेशक सेतुरमन पंचनाथन और कई अन्य प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों को प्रतिष्ठित ‘नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग’ के लिए चुना गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 10 फरवरी अमेरिका में ‘नेशनल साइंस फाउंडेशन’ के निदेशक सेतुरमन पंचनाथन और कई अन्य प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों को प्रतिष्ठित ‘नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग’ के लिए चुना गया है।

नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (एनएई) एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी संस्थान है जो राष्ट्र की सेवा में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करता है।

इसके लिए चुने गए भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों में ब्लूम एनर्जी के रवि पराशर और ब्राउन विश्वविद्यालय की तेजल देसाई शामिल हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), चेन्नई के टी. प्रदीप इस शीर्ष अमेरिकी इंजीनियरिंग संस्थान में चुने गए 21 नए अंतरराष्ट्रीय सदस्यों में इकलौते भारतीय वैज्ञानिक हैं।

इसके साथ ही एनएई में अमेरिकी सदस्यों की संख्या 2,310 और अंतरराष्ट्रीय सदस्यों की संख्या 332 पर पहुंच गयी है।

नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के लिए चुने जाना किसी इंजीनियर को दिए जाने वाले सर्वोच्च पेशेवर सम्मान में से एक है।

एनएई ने कहा कि दीपक पारेख इंस्टीट्यूट के चेयर प्रोफेसर और आईआईटी चेन्नई में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर टी. प्रदीप को क्लस्टर रसायन विज्ञान में योगदान और किफायती पेयजल समाधान की खोज और कार्यान्वयन के लिए अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुना गया है।

एनएई के नए सदस्यों के चुनाव के साथ ही एक साल लंबी प्रक्रिया का समापन हो गया है। इन नव निर्वाचित सदस्यों को एनएई की 29 सितंबर 2024 को होने वाली वार्षिक बैठक में औपचारिक रूप से ‘नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग’ में शामिल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड