एनएसई का कोरोना वायरस राहत कोषों में 26 करोड़ रुपये का योगदान

इसके अलावा एनएसई समूह के कर्मचारी भी अलग से एक दिन का वेतन पीएम-केयर्स फंड में दे रहे हैं।

मुंबई, 13 अप्रैल प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने सोमवार को कहा कि उसने कोराना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये सरकार के प्रयासों में मदद को लेकर पीएम-केयर्स फंड (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष) और कुछ राज्य सरकारों के राहत कोषों में 26 करोड़ रुपये का योगदान किया है।

इसके अलावा एनएसई समूह के कर्मचारी भी अलग से एक दिन का वेतन पीएम-केयर्स फंड में दे रहे हैं।

एनएसई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एनएसई महामारी के खिलाफ जारी अभियान में सरकार और लोगों को हर संभव समर्थन देने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान और प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने को लेकर पैसा जुटाने के लिये 28 मर्च को पीएम-केयर्स फंड का गठन किया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस से अब तक देश में 308 लोगों की मौत हुई है जबकि 9,152 लोग इससे संक्रमित हुये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट