जरुरी जानकारी | एनएसडीएल ने सेबी के पास जमा किए आईपीओ के लिए दस्तावेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा दस्तावेज जमा किए हैं।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा दस्तावेज जमा किए हैं।

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 5.72 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी।

ओएफएस के तहत आईडीबीआई बैंक अपने 2.22 करोड़ शेयर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 1.80 करोड़ शेयर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 56.25 लाख शेयर, और भारतीय स्टेट बैंक एवं एचडीएफसी बैंक 40-40 लाख शेयरों की बिक्री की पेशकश करेंगे।

इसके साथ ही यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) के निर्दिष्ट उपक्रम के प्रशासक भी 34.15 लाख शेयर बेचेंगे।

एनएसडीएल सेबी के पास पंजीकृत एक बाजार ढांचागत संस्थान है जो भारत में वित्तीय और प्रतिभूति बाजारों में उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है।

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, एनएसडीएल के शेयरों को बीएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। निर्गम का एक हिस्सा पात्र कर्मचारियों के लिए भी आरक्षित होगा और कंपनी उन्हें आईपीओ मूल्य पर छूट की पेशकश कर सकती है।

एनएसडीएल का राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 में 1,099.81 करोड़ रुपये रहा और उसका शुद्ध लाभ 234.81 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष से ज्यादा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड