अब और अधिक सटीक की जा सकती है मानसून, चक्रवातों की भविष्यवाणी: अध्ययन

आईआईएससी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी में एक अनुसंधान पोत का इस्तेमाल करते हुए आईआईएससी, बेंगलुरु और ब्रिटेन स्थित पूर्वी आंग्लिया विश्वविद्यालय (यूईए) तथा कई भारतीय संस्थानों की टीमों ने भविष्य मौसम प्रणाली निगरानी के प्रयोगों के लिए एक खाका तैयार किया जो बारिश की मात्रा जैसी चीजों का पूर्वानुमान व्यक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

जमात

बेंगलुरु, 30 अप्रैल भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन के बीच एक संयुक्त अनुसंधान परियोजना से सामने आया है कि अब मानसून और उष्णकटिबंधी चक्रवातों जैसे बड़े मौसम घटनाक्रमों का अधिक सटीक पूर्वानुमान व्यक्त किया जा सकता है।

आईआईएससी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी में एक अनुसंधान पोत का इस्तेमाल करते हुए आईआईएससी, बेंगलुरु और ब्रिटेन स्थित पूर्वी आंग्लिया विश्वविद्यालय (यूईए) तथा कई भारतीय संस्थानों की टीमों ने भविष्य मौसम प्रणाली निगरानी के प्रयोगों के लिए एक खाका तैयार किया जो बारिश की मात्रा जैसी चीजों का पूर्वानुमान व्यक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

अनुसंधापन परियोजना का नेतृतव आईआईएससी में पर्यावरणीय एवं महासागरीय विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर पी एन विनयचंद्रन और यूईए के पर्यावरणीय विज्ञान एवं गणित स्कूल के प्रोफेसर एड्रियन मैथ्यूज ने किया।

बयान में कहा गया कि अध्ययन ‘नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट’ में प्रकाशित हुआ है।

परियोजना के लिए वित्तीय मदद पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार और प्राकृतिक पर्यावरणीय अनुसंधान परिषद, ब्रिटेन ने प्रदान की।

इस कार्य में समु्द्री अन्वेषण से जुड़े पोत ‘आरवी सिंधु साधना’ का इस्तेमाल किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs Bosnia and Herzegovina Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप में आज कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच होगी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

IND vs AFG 1st ODI Match Key Player Battles: रोहित शर्मा, केएल राहुल और राशिद खान पर रहेंगी नजरें, पहले वनडे में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कांटे की टक्कर

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रोमांचक जंग, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड