खेल की खबरें | वेस्टर्न आस्ट्रेलिया से बाहर किये जाने पर अब नयी टीम से जुड़ना चाहते हैं कूल्टर नाइल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की अनुबंधित सूची से बाहर होने से निराश आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि वह आगामी सत्र में नये राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व कर अधिकारियों के उन्हें बाहर करने के फैसले को गलत साबित करना चाहते हैं।

मेलबर्न, 25 जून वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की अनुबंधित सूची से बाहर होने से निराश आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि वह आगामी सत्र में नये राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व कर अधिकारियों के उन्हें बाहर करने के फैसले को गलत साबित करना चाहते हैं।

बत्तीस साल के इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल मार्श कप में 17 विकेट चटकाकर वेस्टर्न आस्ट्रेलिया को छह साल में तीसरा खिताब दिलाने में मदद की। उन्होंने सफेद गेंद के क्रिकेट पर ध्यान लगाने का फैसला किया जिसके बाद उनके अनुबंध को बढ़ाया नहीं गया।

यह भी पढ़े | 24 जून का इतिहास: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

आस्ट्रेलिया के लिये सीमित ओवर के क्रिकेट में 86 विकेट चटकाने वाले कूल्टर नाइल ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘मैं अब वेस्टर्न आस्ट्रेलिया का सामना करना चाहूंगा। मैं निश्चित रूप से इसके लिये तैयार हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि खिलाड़ियों का इस फैसले से कोई लेना देना नहीं है और कुछेक ने खुले तौर पर कहा है कि वे इससे निराश हैं लेकिन कोई बात नहीं मैं यह फैसला करने वालों को गलत साबित करूंगा, मैं निश्चित रूप से यह मौका हासिल करूंगा। ’’

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

कूल्टर नाइल ने कहा कि उन्हें अपनी गेंदबाजी पर पूरा भरोसा है और मार्श कप से पहले जो भी मौका मिलेगा, वह इसे ले लेंगे।

इस तेज गेंदबाज ने 2009 में पदार्पण के बाद से वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के लिये 39 वनडे मैचों में 82 विकेट चटकाये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खेलना चाहता हूं। मैं पिछले साल सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाला गेंदबाज था, मुझे लगता है कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं अब भी काफी कुछ दे सकता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\