Delhi Weather Update: दिल्ली में एक दशक में इस वर्ष नवंबर रहा सबसे अधिक ठंडा, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है. गौरतलब है कि 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नवंबर 2003 के बाद से अब तक का सबसे कम तापमान है.

सर्दी का मौसम (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है. दिल्ली (Delhi) में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस (Celsius) दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है. पिछले वर्ष औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2018 में 13.4 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2017 तथा 2016 में यह 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस माह यह सातवां दिन है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

यह बी पढ़े:  श्रीनगर: कश्मीर घाटी में ठण्ड का कहर, तापमान शुन्य से नीचे पंहुचा

गौरतलब है कि 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नवंबर 2003 के बाद से अब तक का सबसे कम तापमान है जब न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

 

Share Now

संबंधित खबरें

USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Scorecard: बुलावायो में हेनिल पटेल की आंधी में उड़े यूएसए के बल्लेबाज, टीम इंडिया को जीत के लिए मिला 108 रनों का टारगेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs UPW, WPL 2026 8th Match Prediction: नवी मुंबई में आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

MI vs UPW, WPL 2026 8th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs UPW, WPL 2026 8th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\