देश की खबरें | 28 नवंबर : ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर ने दिया इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 28 नवम्बर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी तिथि को ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।

नयी दिल्ली, 27 नवम्बर इतिहास में 28 नवम्बर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी तिथि को ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।

ब्रिटेन में लौह महिला के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। उन्होंने 11 वर्ष तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभाला और 1827 के बाद वह देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री रहीं।

देश दुनिया के इतिहास में 28 नवम्बर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।

1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।

1919 : लेडी एस्टर ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1967: ब्रिटेन में फुट एंड माउथ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।

1960 : मॉरितानिया ने आजादी की घोषणा की और फ्रांसीसी समुदाय को छोड़ दिया।

1990 : ब्रिटेन की लौह महिला मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।

1994 : नोर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।

1996 : कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

1997 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2000 : नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की इजाजत दी।

2020 : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 93.51 लाख के पार पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा