नोवेल कोरोना वायरस के जीनोम अनुक्रम का पता लगाएगा इमटेक

जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सिक्वेंसिंग) उस प्रक्रिया को कहते हैं जिसकी मदद से किसी विशेष जीव की पूरी डीएनए श्रृंखला का पता लगाया जाता है।

जमात

चंडीगढ़, 16 अप्रैल सीएसआईआर-सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (इमटेक) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नोवेल कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 पूरा जीनोम अनुक्रमण तैयार करने का काम शुरू किया है।

जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सिक्वेंसिंग) उस प्रक्रिया को कहते हैं जिसकी मदद से किसी विशेष जीव की पूरी डीएनए श्रृंखला का पता लगाया जाता है।

एक अधिकारी ने बताया कि सीएसआईआर-इमटेक ने सीएसआईआर की ही जिनोमिक्स, मेडिसीन और कोशिका विज्ञान में विशेषज्ञता प्राप्त अन्य प्रयोगशालाओं की मदद से देश में सार्स-सीओवी-2 की विभिन्न प्रजातियों का बड़े पैमाने पर जीनोम अनुक्रम तैयार करने की महत्वकांक्षी परियोजना शुरू करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि सूक्ष्म जीवों और जीनोमिक शोध में विशेषज्ञता रहने की वजह से सीएसआईआर-इमटेक नैदानिक नमूनों से पृथक किए गए सार्स-सीओवी-2 आरएनए जीनोम की श्रृंखला तैयार करेगी।

इन विषाणुओं का जेनेटिक प्रारूप बदलता रहता है।

सीएसआईआर-इमटेक के निदेशक संजीव खोसला ने बताया कि जीनोम अनुक्रम की समस्त जानकारी मिलने से इस वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए अनुसंधान किए जा सकेंगे। साथ ही यह पता लगाया जा सकेगा कि भारत में उसकी कितनी प्रजातियां फैली हैं।

उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 की पहचान और दवा के लिए नए लक्ष्य भी निर्धारित किए जा सकेंगे।

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत संचालित इमटेक सूक्ष्मजीव विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय उत्कृष्टता संस्थान है, जिसकी स्थापना 1984 में की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी