देश की खबरें | बिहार का कुख्यात बदमाश दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित बिहार के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 मार्च दिल्ली पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित बिहार के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रतीक्षा गोदारा ने कहा कि बिहार के चंपारण का रहने वाला आरोपी अभिषेक कुमार पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को 24 मार्च को सूचना मिली कि कुमार अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास अपने परिचित से मिलने आएगा और वहां से हथियार लेगा।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, "इलाके में एक पुलिस टीम तैनात की गई और रात करीब 9.15 बजे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर आते देखा गया। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर गोलीबारी की।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी गोलाबारी की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उन्होंने कहा कि आरोपी हथियारों की खरीद के लिए दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात बदमाशों के संपर्क में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट