देश की खबरें | बिहार का कुख्यात अपराधी और सहयोगी दिल्ली से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने यहां उत्तरी दिल्ली से बिहार के 27 वर्षीय एक खूं‍खार अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी दिल्ली पुलिस ने यहां उत्तरी दिल्ली से बिहार के 27 वर्षीय एक खूं‍खार अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी चंदन राम पर बिहार में हत्या, फिरौती और जमीन कब्जाने के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।

अधिकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने चंदन को रोका तो उसने और उसके सहयोगी सुंदर ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाई लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि चंदन की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए सूचना देने पर बिहार की मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

उन्होंने बताया कि सुंदर बिहार में कम से कम तीन आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली में रह रहे थे लेकिन बिहार में फिरौती के फोन करने के लिए अक्सर नोएडा जाते रहते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड