देश की खबरें | वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच हुए विवाद को लेकर भाजपा विधायक को नोटिस जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने नयी दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच हुए विवाद के सिलसिले में झांसी जिले के बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

लखनऊ, 23 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने नयी दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच हुए विवाद के सिलसिले में झांसी जिले के बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बाईस जून को जारी नोटिस में प्रदेश भाजपा महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया और मीडिया से ट्रेन में आपके व्यवहार के बारे में जानकारी मिली है। आपके व्यवहार से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।’’

शुक्ला ने कहा, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आप सात दिन के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण दे सकते हैं। स्पष्टीकरण मिलने में देरी होने और संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।’’

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नयी दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच हुए विवाद के सिलसिले में भाजपा विधायक राजीव सिंह ने यहां एक असंज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कराई है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, यह विवाद बृहस्पतिवार शाम कथित तौर पर सीट बदलने और ट्रेन के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में बैठने की मुद्रा को लेकर हुआ था। स्थिति झांसी स्टेशन पर बिगड़ गई, जहां सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक से जुड़े कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक यात्री पर हमला कर दिया।

रेलवे पुलिस अधीक्षक (झांसी) विपुल कुमार श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया था कि मारपीट का शिकार हुए यात्री ने कहा है कि वह भोपाल पहुंचने के बाद शिकायत दर्ज कराएगा। हालांकि, शुक्रवार दोपहर तक भोपाल रेलवे पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी।

इस बीच, झांसी में जीआरपी ने विधायक सिंह से शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि उनके लिखित आवेदन के आधार पर एक एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

अपनी शिकायत में सिंह ने आरोप लगाया है कि अपनी पत्नी और बेटे के साथ यात्रा करते समय एक सह-यात्री ने अभद्र व्यवहार किया। जब इस पर आपत्ति जताई गई तो कथित तौर पर उस व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और बाद में झांसी स्टेशन पर अन्य लोगों को बुला लिया और उन लोगों ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कथित तौर पर झड़प तब शुरू हुई जब एक यात्री ने सिंह या उनके समर्थकों के कहने पर सीट खाली करने से इनकार कर दिया। बाद में यात्री पर हमला किया गया। माना जा रहा है कि हमलावर विधायक से जुड़े हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड