देश की खबरें | पुस्तकों की बिक्री को आवश्यक सेवा में शामिल करने वाली याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश में कोविड संबंधी सुरक्षा प्रतिबंधों को देखते हुये पुस्तकों की बिक्री को आवश्यक सेवा की सूची में शामिल करने के लिये दायर याचिका पर बम्बई उच्च न्यायालय केंद्र एवं राज्य सरकार को शुक्रवार को नोटिस जारी किये।

मुंबई, तीन सितंबर प्रदेश में कोविड संबंधी सुरक्षा प्रतिबंधों को देखते हुये पुस्तकों की बिक्री को आवश्यक सेवा की सूची में शामिल करने के लिये दायर याचिका पर बम्बई उच्च न्यायालय केंद्र एवं राज्य सरकार को शुक्रवार को नोटिस जारी किये।

न्यायमूर्ति के के टाटेड की एकल पीठ ने केंद्र एवं राज्य सरकार को पुणे के मराठी पुस्तकों के प्रकाशकों का एक संगठन मराठी प्रकाशक परिषद की याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया है।

अधिवक्ताओं असीम सरोडे और आजिंक्य उडाने के माध्यम से दायर याचिका में याचिकाकर्ता संगठन ने कहा कि कोविड-19 सुरक्षा प्रतिबंधों के तहत राज्य में किताबों की दुकान खोलने से रोक दिया गया है, इससे पुस्तक प्रकाशन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

याचिका के अनुसार पिछले साल लगाये गये लॉकडाउन के दौरान भी शराब की उपलब्धता पर विचार किया गया, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी पुस्तक की बिक्री को आवश्यक सेवाओं की सूची में शामिल क्यों नहीं करती है ।

याचिका में कहा गया है, ‘‘मानव गरिमा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जीवन के अधिकार का प्रयोग करने के लिए पुस्तकों को एक अभिन्न अंग के रूप में घोषित किया जाना चाहिए।’’

अदालत इस मामले की सुनवाई अब अगले महीने करेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड