देश की खबरें | भुगतान की स्थिति में कुछ भी गलत नहीं : आंध्र प्रदेश सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी भुगतान की स्थिति में कुछ भी गलत नहीं था और सब कुछ संहिता के अनुसार हो रहा है।

अमरावती, नौ जुलाई आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी भुगतान की स्थिति में कुछ भी गलत नहीं था और सब कुछ संहिता के अनुसार हो रहा है।

प्रधान वित्त सचिव शमशेर सिंह रावत ने एक विज्ञप्ति में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष पय्यावुला केशव द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया कि 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी रकम का कोई हिसाब नहीं मिला है।

केशव ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और राज्य के वित्त विभाग के पूर्ण ऑडिट का आदेश देने का अनुरोध किया क्योंकि पिछले दो वित्तीय वर्षों में 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी रकम का लेखा-जोखा नहीं मिला है।

केशव ने राज्यपाल को बताया, ''41,043 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी रकम का कोई हिसाब नहीं मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त राशि को आंध्र प्रदेश कोषागार संहिता का घोर उल्लंघन कर स्थानांतरित या वापस लिया जा रहा है।''

रावत ने भुगतान में विसंगतियों से संबंधित प्रधान महालेखाकार के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि लेखा परीक्षक द्वारा उठाए गए मुद्दे ''लेनदेन समायोजन की प्रक्रिया के कारण उत्पन्न हुए हैं।''

उन्होंने कहा, ''व्यक्तिगत जमा खातों को जारी की गई धनराशि का वित्तीय वर्ष के अंत तक उपयोग नहीं किया जा सका, जिसके चलते वह आंध्र प्रदेश वित्तीय संहिता के अनुसार व्यपगत हो गई। पीडी खातों में समायोजन किया जा रहा है। विफल भुगतानों को भी पुन: संसाधित किया गया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू