खेल की खबरें | रन लुटाने को लेकर चिंतित नहीं हैं, हमारा ध्यान विकेट लेने पर है: वुड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने सोमवार को खुलासा किया कि उनके गेंदबाजों को कहा गया है कि वे रन लुटाने को लेकर किसी तरह की चिंता ना करें और अति आक्रामक भारतीय बल्लेबाजी इकाई के खिलाफ सिर्फ विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करें।

राजकोट, 27 जनवरी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने सोमवार को खुलासा किया कि उनके गेंदबाजों को कहा गया है कि वे रन लुटाने को लेकर किसी तरह की चिंता ना करें और अति आक्रामक भारतीय बल्लेबाजी इकाई के खिलाफ सिर्फ विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करें।

पिछले साल जुलाई के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे वुड ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनके साथी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार ओवर में 60 रन लुटाए थे। विशेष रूप से तिलक वर्मा ने उन्हें निशाना बनाया था।

वुड ने तीसरे मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा ध्यान केवल विकेट लेने पर है। मुझे नहीं लगता कि (मुख्य कोच ब्रेंडन) मैकुलम चाहते हैं कि हम रन लुटाने को लेकर किसी तरह की चिंता करें। वह केवल यह चाहते हैं कि हम खेल पर किस तरह से अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले मैच में एक समूह के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की। उनके सामने 167 का लक्ष्य था और हमने शुरू से लेकर आखिर तक विकेट हासिल करने के लिए आक्रामक रवैया अपनाया। हो सकता है कि हमारे कुछ गेंदबाजों ने रन लुटाए हों लेकिन हम विकेट हासिल करके ही उनसे मैच जीत सकते थे।’’

इंग्लैंड के बल्लेबाज जहां स्पिन आक्रमण के सामने जूझ रहे हैं वहीं उसके तेज गेंदबाज ही भारत के सामने कुछ चुनौती पेश कर पाए हैं।

वुड ने कहा, ‘‘ तेज बनाम स्पिन आक्रमण की बात करें तो मेरा मानना है कि हमारे पास आदिल राशिद के रूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है। वह हमारे गेंदबाजी आक्रमण का प्रमुख हिस्सा है और जब भी वह खेलता है तो लगता है कि वह विकेट हासिल कर लेगा। हमारे पास लिविंगस्टोन जैसे अन्य विकल्प भी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Bangladesh, 2nd Test Match Winner Prediction: क्या वापसी करते हुए सीरीज बराबर करेगी ऑस्ट्रेलिया या बांग्लादेश रचेगा नया इतिहास? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Bangladesh 2nd Test Match Key Players To Watch: मैके में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होगी आर-पार की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

McDonald’s Colaba Licence Suspended: स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर मुंबई के मैकडॉनल्ड्स कोलाबा आउटलेट का लाइसेंस निलंबित, रेडियो क्लब और खार जिमखाना पर भी कार्रवाई

Australia vs Bangladesh 2nd Test Match Preview: मैके में कल खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स