देश की खबरें | लोकतंत्र की जननी नहीं, ‘तानाशाही के जनक’: हेराल्ड मामले में सिब्बल ने साधा सरकार पर निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को सरकार पर कांग्रेस को ‘‘पंगु’’ बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और नेशनल हेराल्ड मामले में अचल संपत्तियों को कब्जे में लेने संबंधी प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस की कवायद को ‘‘लोकतंत्र पर हमला’’ करार दिया।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को सरकार पर कांग्रेस को ‘‘पंगु’’ बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और नेशनल हेराल्ड मामले में अचल संपत्तियों को कब्जे में लेने संबंधी प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस की कवायद को ‘‘लोकतंत्र पर हमला’’ करार दिया।

सिब्बल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम कहने को तो लोकतंत्र की जननी हैं, लेकिन हकीकत में आप तानाशाही के जनक हैं। वे (भाजपा) हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर अपनी राजनीति करना चाहते हैं और विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक दिन पहले कहा था कि उसने 661 करोड़ रुपये की उन अचल संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किया है, जिसे उसने कांग्रेस नियंत्रित नेशनल हेराल्ड अखबार और ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत कुर्क किया था।

नोटिस में मुख्य रूप से ईडी ने कब्जे में लिए जाने वाले परिसर को खाली करने के लिए कहा है।

इस मुद्दे पर सिब्बल ने कहा, "कब्जे के नोटिस का उद्देश्य समाचार पत्र की उन संपत्तियों को अपने कब्जे में लेना है, जिसमें कांग्रेस के कार्यालय हैं, ताकि पार्टी को पंगु बनाया जा सके।"

वरिष्ठ अधिवक्ता और निर्दलीय राज्यसभा सदस्य सिब्बल ने कहा, "अपराध क्या है? आपने 13 साल तक इंतजार क्यों किया? क्यों? क्योंकि आप संपत्ति हड़पना चाहते हैं। आप कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाना चाहते हैं, सभी संपत्तियों पर कब्जा करना चाहते हैं ताकि वे काम न कर सकें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी