खेल की खबरें | टी20 टीम में विराट के चयन से हैरान नहीं हूं : डिविलियर्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अपने दोस्त विराट कोहली के टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना से तनिक भी हैरान नहीं है और उनका कहना है कि विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का प्रबंधन बखूबी किया है।

गक्बेरहा , 11 जनवरी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अपने दोस्त विराट कोहली के टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना से तनिक भी हैरान नहीं है और उनका कहना है कि विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का प्रबंधन बखूबी किया है।

कोहली ने आखिरी टी20 नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था । उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये वापसी की है और आखिरी दो मैच खेलेंगे ।

डिविलियर्स ने यहां चुनिंदा पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पीटीआई से कहा ,‘‘ मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं । मैं विराट और रोहित के लिये बहुत खुश हूं । आप टी20 विश्व कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजकर जीतना चाहते हैं ।’’

यहां दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में कमेंटेटर की भूमिका में मौजूद डिविलियर्स ने कहा ,‘‘ मैं समझ सकता हूं कि आलोचना हो रही है क्योंकि युवाओं और उन खिलाड़ियों का मौका छिन गया है जो लगातार टी20 खेल रहे हैं ।’’

उनका मानना है कि रोहित और विराट भारत की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम का हिस्सा हैं और उन्हें विश्व कप टीम में जगह देने का फैसला सही है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अपने कैरियर के आखिर में मेरी स्थिति भी ऐसी ही थी । मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ लेकिन विराट और रोहित को मौका मिला है और यह सही फैसला है । आप अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा कर सकते हैं कि वे विश्व कप जितायेंगे ।’’

डिविलियर्स ने विराट के बारे में कहा ,‘‘विराट की रगों में क्रिकेट है और यही उसकी प्रेरणा है । मैं भी इसी जुनून के कारण खेलता रहा और जिस दिन यह आग ठंडी होती महसूस हुई, मैने खेल से संन्यास ले लिया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने जीवन में परफेक्ट संतुलन बना रखा है । वह परिवार के साथ काफी समय बिताता है । उसने अपने कैरियर का प्रबंधन भी बखूबी किया है जो मैं अपने कैरियर के आखिरी पड़ाव पर नहीं कर सकता ।’’

न्यूलैंड्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट पांच सत्र में खत्म होने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे तो यह सामान्य पिच लगी । पहले दिन वह ऐसी ही जीवंत पिच होती है । इसके बाद आसान होती जाती है । मुझे लगता है कि पहले दिन दोनों टीमों की रणनीति ही गलत थी जिससे उन्हें परेशानियां आई ।’’

लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रहे डिविलियर्स से किसी आईपीएल टीम ने मेंटोर या सलाहकार बनने के लिये संपर्क नहीं किया जो हैरानी की बात है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने किसी से बात नहीं की है और न ही मुझसे किसी ने संपर्क किया । मुझे आरसीबी में किसी भी खिलाड़ी को मार्गदर्शन देकर खुशी होगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट