Rohit Sharma On Hardik Pandya's Captaincy: हार्दिक पांड्या को आईपीएल कप्तानी गंवाने पर रोहित शर्मा ने कहा- हर चीज आपके पक्ष में नहीं होती

रोहित ने कहा, ‘‘इससे पहले भी मैं कप्तान नहीं रहा हूं और मैंने कई कप्तानों के नेतृत्व में खेला है. यह मेरे लिए अलग या नया नहीं है.’’ रोहित ने भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एडम गिलक्रिस्ट, हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में खेला है.

Rohit Sharma, Hardik Pandya (Photo: Cricbuzz)

मुंबई: रोहित शर्मा ने पिछले कुछ महीनों के उतार-चढ़ाव के दौरान आईपीएल में कप्तानी हार्दिक पंड्या को गंवाने और फिर अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए इस ऑलराउंडर को उनके नेतृत्व में उप कप्तान बनाए जाने के बाद कहा कि हर चीज आपके पक्ष में नहीं होती. भारत के सबसे लोक्रपिय क्रिकेटरों में से एक रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने से कई लोग हैरान थे और उनके प्रशंसकों ने आईपीएल मुकाबलों के दौरान कुछ मैचों में पंड्या की हूटिंग भी की.

भारतीय कप्तान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘देखिए, यह जीवन का हिस्सा है. हर चीज आपके हिसाब से नहीं होती. यह एक शानदार अनुभव रहा.’’ उनसे मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में पंड्या के नेतृत्व में खेलने के अनुभव के बारे में पूछा गया था. Rohit Sharma: टीम सिलेक्शन पर कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- चार स्पिनर चाहता था क्योंकि वेस्टइंडीज में हालात की जानकारी है

रोहित ने कहा, ‘‘इससे पहले भी मैं कप्तान नहीं रहा हूं और मैंने कई कप्तानों के नेतृत्व में खेला है. यह मेरे लिए अलग या नया नहीं है.’’ रोहित ने भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एडम गिलक्रिस्ट, हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में खेला है.

सैंतीस वर्षीय रोहित को पिछले तीन सत्र के दौरान पर्याप्त रन नहीं बनाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन टूर्नामेंट के 17वें सत्र में वह बिलकुल अलग दिखे. रोहित ने कहा, ‘‘जो कुछ भी है आप उसके अनुसार चलते हैं और फिर एक खिलाड़ी के तौर पर आपसे जो अपेक्षित है, उसे करने की कोशिश करते हैं. मैंने पिछले एक महीने में ऐसा करने की कोशिश की है.’’ रोहित ने आईपीएल 2024 की 10 पारियों में अब तक 314 रन बनाए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Toss Winner Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी