देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7,492 बनी हुई है।

पोर्ट ब्लेयर, 12 जुलाई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7,492 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 ही है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 11 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं। उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार जिले में संक्रमण का कोई उपचाराधीन मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 7,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्थानीय प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से शहर में जाने दिया जाता है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 4,19,287 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 1.79 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 2,25,809 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 1,64,207 लोगों को पहली खुराक और 61,602 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की आबादी चार लाख है।

इस बीच, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से सांसद कुलदीप राय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए कोविड-19 रोधी टीके की तीन लाख खुराक मुहैया कराने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि अंडमान और निकोबार प्रशासन ने वैश्विक महामारी कोविड-19 की दो लहरों का सामना बहुत ही पेशेवर तरीके से किया। इससे यात्रा प्रतिबंध और लॉकडाउन लगाकर निपटा गया। कोविड-19 के नए स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ के खतरे के मद्देनजर इसकी तीसरी लहर आने की आशंका है, जिससे द्वीपसमूह को केवल अधिक से अधिक लोगों को टीके लगाकर ही बचाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू