देश की खबरें | एफएमआर बाधित करने की योजना नहीं,प्रतिबंध अवैध गतिविधि रोकने के लिए: वीके सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के राज्यपाल वी के सिंह ने कहा है कि भारत-म्यांमा सीमा पर मुक्त आवागमन व्यवस्था (एफएमआर) को 'बाधित' करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन पड़ोसी देश की स्थिति के कारण सीमा पार अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।

आइजोल, तीन अप्रैल मिजोरम के राज्यपाल वी के सिंह ने कहा है कि भारत-म्यांमा सीमा पर मुक्त आवागमन व्यवस्था (एफएमआर) को 'बाधित' करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन पड़ोसी देश की स्थिति के कारण सीमा पार अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।

एक बयान में कहा गया कि सिंह ने बुधवार को दक्षिणी मिजोरम के लांगतलाई जिले के अपने पहले दौरे में विधायकों, जिला और ग्राम परिषदों के सदस्यों, अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

सिंह ने कहा, "एफएमआर काफी समय से लागू है और इसे बाधित करने की कोई योजना नहीं है लेकिन पड़ोसी देश में मौजूदा अस्थिरता के कारण गांवों और नागरिकों दोनों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीमा पार से अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।"

उन्होंने कहा कि नये उपायों का उद्देश्य कठिनाइयां पैदा करना नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा और कल्याण को बढ़ाना है।

सिंह ने भारत-म्यांमा सीमा पर बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी पर चिंता व्यक्त की और मिजोरम में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट