देश की खबरें | अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में बुधवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया जबकि इस अवधि में तीन और मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

पोर्ट ब्लेयर, 24 मार्च अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में बुधवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया जबकि इस अवधि में तीन और मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार में अब तक 5,039 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से पांच मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,972 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि अब तक केंद्र शासित प्रदेश में 62 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अबतक 3.07 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक अंडमान-निकोबार में 12,448 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 5,431 को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 45 साल से अधिक उम्र के 3,495 लोगों को कोविड-19 से बचाव का टीका लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड